फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ओटीपी की परेशानी खत्म, घरेलू गैस बुकिंग शुरू

Sun, 15 Mar 2026 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में रसोई गैस लेने लेने के लिए लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद
विज्ञापन
एक-एक सिलिंडर भरवाने के लिए ग्राहकों की जद्दोजहद जारी, जिला प्रशासन ने किया स्थिति का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रसोई गैस वितरण में बुकिंग अनिवार्य होने के बाद ओटीपी के उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हो गया है। शनिवार को तेल विपणन कंपनियों की ओर से इसके लिए उपलब्ध कराए नए नंबरों और वेबसाइट से बुकिंग शुरू होने के बाद पिछले चार दिनों से ओटीपी की परेशानी खत्म हो गई है।
इसके बावजूद एक-एक सिलिंडर को भरवाने के लिए ग्राहकों की जद्दोजहद जारी है। खाड़ी देशों में युद्ध और विपणन कंपनियों की ओर से बुकिंग की अनिवार्यता के नियम को लागू किए जाने के बाद लोगों में रसोई गैस को लेकर हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोगों ने अपने उन सिलिंडरों को भरवाने के लिए वितरकों के कार्यालय की ओर रुख कर लिया। इस अफरा-तफरी में ओटीपी के लिए शुरू हुई मारामारी ने आम उपभोक्ताओं में इसको लेकर संशय बढ़ा दिया था। शहर में रसोई गैस को लेकर हर ओर हाहाकार की स्थिति देखने को मिली। रसोई गैस लेने के लिए वितरक के सेल काउंटरों पर इस दौरान उपभोक्ताओं की लंबी कतार देखने को मिली जहां लोगों ने घंटों इंतजार के बाद सिलिंडर हासिल किया। लोगों का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर जिस पर सब्सिडी का भी प्रावधान नहीं है उसकी सप्लाई को अचानक बंद किए जाने के बाद गैस की संभावित किल्लत ने खाली सिलिंडरों को भरवाने के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद जिला प्रशासन टीम ने रसोई गैस के वितरण का निरीक्षण कर वितरकों को ग्राहकों की समस्याओं का निदान करने के लिए किए गए प्रबंध की जानकारी ली। इस मौके पर जनवितरण विभाग के सहायक निदेशक ने ग्राहकों के साथ संवाद कर बुकिंग प्रक्रिया पूरी करने के बाद होम डिलीवरी से गैस लेने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें