फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ के पांच खिलाड़ी राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की तैयारी में जुटे

Sun, 15 Mar 2026 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। खेलो इंडिया हॉकी सेंटर कठुआ से जुड़े पांच उभरते खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें जसलीन कौर, आसमा शाहीन, अक्षिता गुप्ता, हर्ष देव सिंह और दक्ष शर्मा शामिल हैं। ये खिलाड़ी 1 से 12 अप्रैल 2026 तक रांची (झारखंड) और राजगीर (बिहार) में होने वाले 16वें हॉकी इंडिया सब-जूनियर नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चयन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए जम्मू के केके हक्कू स्टेडियम में 11 से 27 मार्च तक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। कठुआ के इन पांच खिलाड़ियों को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया है जिससे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल है। उन्हें उम्मीद है कि ये खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर जम्मू-कश्मीर की टीम में जगह बनाएंगे और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों के कोच रोहित शर्मा ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्हें विश्वास है कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये खिलाड़ी न केवल राज्य टीम में चयनित होंगे बल्कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में कठुआ के खेलो इंडिया हॉकी सेंटर से 50 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें