फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चार दिन बाद पेयजल सप्लाई बहाल, राहत

Sat, 14 Mar 2026 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। किशनपुर गांव में शुक्रवार को चार दिनों बाद पेयजल सप्लाई बहाल होने से लोगों को राहत मिली। दरअसल सोमवार को पंपिंग स्टेशन पर लगाई गई बिजली लाइनों में फाॅल्ट आने से डकवेल पर पंपिंग नहीं होने से किशनपुर गांव में पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई थी। इस कारण गांव की 5000 आबादी को एक किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा था। शुक्रवार को विभाग ने बिजली लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर दिया। बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद शाम 4:00 बजे गांव में पेयजल सप्लाई बहाल कर दी गई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें