शहर में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान निकाली गई कलश यात्रासंवाद
आदियोगी धाम आश्रम कठुआ में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। वार्ड 19 के आदियोगी धाम आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। इसके तहत आश्रम परिसर से कलश यात्रा निकाली गई।
वीरवार को बैंड-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में शामिल भक्तजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा शहर के कॉलेज रोड से होते हुए चन्नग्रां बावली पर पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के साथ कलशों को बावली के पवित्र जल से भरा गया और वापस आश्रम में पहुंचकर विधिविधान से पूजन के बाद कलश की स्थापना की गई। कथा व्यास आदियोगी गौतम महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से कई जन्मों के पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने धुंधकारी राक्षस की कथा सुनाई।