फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वाटरशेड विभाग ने 2,000 फलदार पौधे बांटे

Wed, 11 Mar 2026 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हीरानगर में लोगों को पौधे वितरित कए गएजागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। हीरानगर में इंटीग्रेटेड वाटरशेड मैनेजमेंट प्रोग्राम (आईडब्ल्यूएमपी) के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक एडवोकेट विजय कुमार के मार्गदर्शन में किसानों और स्थानीय लोगों को 2,000 फलदार पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

इसमें वाटरशेड विभाग की ओर से चलाए जा रहे प्रोडक्शन सिस्टम के तहत इस अभियान में लीची, संतरा, अमरूद, आड़ू और मौसमी के पौधे बांटे गए। इस अवसर पर आईडब्ल्यूएमपी कठुआ के प्रोजेक्ट अफसर अजीत कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण और किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे पहले भी हीरानगर की कई पंचायतों में इसी तरह के पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और आगे भी अन्य पंचायतों में यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें