फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कंप्यूटर साइंस शिक्षकों का क्षमता वर्धन शिविर शुरू

Tue, 10 Mar 2026 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पहाड़ी क्षेत्रों के शिक्षकों को कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष बनाने के उद्देश्य से डाइट बसोहली की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज हो गया है। पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल बनी सोमवार से शुरू हुए इस कार्यक्रम में बनी शिक्षा जोन के विभिन्न स्कूलों के लगभग 50 शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन विशाल आनंद ने शिक्षकों को कंप्यूटर की मूलभूत जानकारियों से परिचित कराते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कंप्यूटर के बेसिक सिद्धांतों, घटकों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य बनी शिक्षा जोन के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करना है। इस शिविर से शिक्षकों को आधुनिक तकनीक की गहरी समझ मिलेगी, जिससे वे विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें