बिलावर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक व्यक्ति को 4.85 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बिलावर के पास नाके के दौरान व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थिति में जाते हुए देखा। पूछताछ के दौरान व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 4.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मेजर सिंह निवासी अमुआला तहसील रामकोट को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और बिलावर पुलिस थाने ले आई। इस संदर्भ में बिलावर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद