फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू

Sun, 08 Mar 2026 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। विधायक सतीश शर्मा ने शनिवार को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र रामकोट में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इसमें 14 वर्ष से अधिक आयु की लड़कियों के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण को रोकने के लिए है जो गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का प्रमुख कारण है। केंद्र सरकार ने 14 वर्ष से अधिक उम्र की किशोरियों को निशुल्क टीकाकरण करवाने की व्यवस्था की है। यह पहले प्राइवेट में भारी मूल्य पर लगाया जाता था। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 14-15 वर्ष की आयु की लड़कियों को एचपीवी टीका मुफ्त में दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गर्भाशय ग्रीवा कैंसर को रोकना है जो भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। महिलाओं को इस जानलेवा बीमारियों से बचने के लिए केंद्र सरकार की ओर से मुक्त टीकाकरण अभियान चलाया गया है जिसका सारा खर्च सरकार उठाएगी। इस मौके पर एडीसी बिलावर विनय खोसला, तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह और बीएमओ बिलावर डॉ. हरविंदर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें