फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईवे से शहर में प्रवेश करते समय नहीं मिलेगा ब्लैक स्पाॅट, विस्तारीकरण शुरू

Sun, 08 Mar 2026 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ड्रीमलैंड पार्क के पास सड़क के विस्तारीकरण के लिए भूमि को समतल करती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल की दीवार के साथ ड्रीमलैंड पार्क तक चौड़ा होने जा रहा मार्ग
विज्ञापन

अकसर होते रहे हैं हादसे, अब मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। हाईवे से शहर की इंट्री का ब्लैक स्पॉट खत्म होने जा रहा है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ और जम्मू-पठानकोट हाईवे को जोड़ने वाली ड्रीमलैंड सड़क का विस्तारीकरण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण से न केवल अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी बल्कि शहर को लगने वाले इस वैकल्पिक मार्ग की दशा में भी सुधार होगा।



लोक निर्माण विभाग ने सिटी एंड टाउन योजना के तहत करीब 10 लाख रुपये की लागत से जीएमसी के सहायक अस्पताल की दीवार से सटी लगभग 200 मीटर लंबी सड़क के विस्तारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कठुआ विकास मंच लंबे समय से करता आ रहा था। अब इस निर्माण से लंबे समय से हादसों का ब्लैक स्पॉट खत्म होगा और लोगों को ड्रीमलैंड पार्क तक सुरक्षित पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन




शहर से राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क का उपयोग पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़ गया है। वाहनों की संख्या बढ़ने और कॉलेज रोड पर आवागमन बंद होने की स्थिति में यह मार्ग ही विकल्प बन गया था। संकरी सड़क होने के कारण यहां दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।



ड्रीमलैंड पार्क के पास मोड़ पर दृश्यता कम होने के कारण अकसर हादसे होते रहते हैं। विस्तारीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई दोगुनी हो जाएगी जिससे वाहनों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी और मोड़ पर दृश्यता बेहतर होगी। इससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि लोगों को आवागमन में भी बड़ी सहूलियत होगी।
विज्ञापन




कोट
इस परियोजना को विधायक डॉ. भारत भूषण के प्रयासों से मंजूरी मिली है और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा।
-अशोक भारती, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें