फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन सड़क हादसे<bha>;</bha> महिला की मौत, पांच घायल

Sat, 07 Mar 2026 12:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ई रिक्शाजागरूक पाठक
विज्ञापन
बनी-बसोहली मार्ग, कठुआ-चन्नग्रां मार्ग और नगरी के सैदपुर मोड़ के पास हुए हादसे
विज्ञापन









संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जीएमसी कठुआ सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूंड में भर्ती करवाया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कब्जे में ले लिया है।

पहली घटना बनी-बसोहली मार्ग पर गडोड़ी भूंड के पास हुई, जहां एक ई-रिक्शा सड़क से नीचे लुढ़क गया। इसमें तीन लोग घायल हुए जिनकी पहचान संदीप सिंह (30), सपना देवी (24) चहत देवी (2) के रूप में हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भूंड में भर्ती करवाया गया है। दूसरी घटना कठुआ-चन्नग्रां मार्ग पर चनग्रां के पास हुई जहां बेकाबू कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार की दोनों ही वाहन सड़क के साथ बने नाले में जा घुसे। इस हादसे के बाद वहां लोग जमा हो गए और घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया। घायलों की पहचान मुल्ख राज (45) पुत्र रघुवीर चंद निवासी चनग्रां और अमन कुमार (26) पुत्र बलबीर चंद निवासी चक देसा सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा नगरी के सैदपुर मोड़ के पास हुआ जहां एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन घायल को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। महिला की पहचान दर्शना देवी (60) पत्नी बोध राज निवासी सैदपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में संबंधित पुलिस स्टेशनों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें