फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मेहताबपुर में 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञ जारी

Sun, 01 Mar 2026 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मेहताबपुर में आयोजित 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञ समापन की तरफ बढ़ रहा है। यहां सुबह से गोधूलि तक श्रद्धालु भक्ति भाव से वातावरण को पवित्र बना रहे हैं। शनिवार को आयोजित 21 कुंडीय रुद्राभिषेक सेना के जवानों को समर्पित रहा। इस अवसर पर स्वर्गीय ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह के परिजन भी उपस्थित रहे और यज्ञाचार्य राकेश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां डालीं। दोपहर बाद आयोजित प्रवचन में पंडित मनोहर लाल शास्त्री ने श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की ओर से किए गए अश्वमेध यज्ञ सहित धर्मग्रंथों में वर्णित अन्य प्रमुख यज्ञों का महत्व समझाया। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठानों का समापन प्रतिदिन की तरह भंडारे के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें