कठुआ। हीरानगर थाना क्षेत्र के गांव गरां के युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद हीरानगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द कर दिया है। जिला पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर वहां साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (25) पुत्र यशपाल निवासी गरां हीरानगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक ने गांव में ही स्थित एक पेड़ से फंदा लगा लिया। इसके कारणों की जांच की जा रही है। संवाद