फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नहर में पानी की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिंचाई के लिए नहरों में पानी उपलब्ध न होने पर सीमावर्ती किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को दर्जनों किसानों ने जिला प्रशासन कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और नहरों में तुरंत पानी छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल किसान बंसीलाल ने बताया कि सफाई के नाम पर नहरों और बंदोबस्ती नालों को बंद कर दिया गया है, लेकिन सफाई का कोई काम दिखाई नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश न होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्र की फसलें सूखने की कगार पर हैं और किसानों को तुरंत पानी की आवश्यकता है। यदि पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो पूरी फसल तबाह हो सकती हैं। किसान नेता देवराज ने प्रशासन और सिंचाई विभाग के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग मौसम की स्थिति से अवगत होने के बावजूद किसानों की जरूरत के अनुसार पानी छोड़ने की व्यवस्था नहीं कर रहा है। इससे किसानों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
वहीं, यशपाल शर्मा ने कहा कि विभाग सब कुछ जानते हुए भी किसानों के साथ खिलवाड़ कर रहा है, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों का सब्र टूट रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो सीमावर्ती क्षेत्र का हर किसान धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें