बिलावर। संत निरंकारी सत्संग भवन मांडली ने रविवार को नयारु झरने के पास सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ जल का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने झरने के पास साफ सफाई की और झरने के पास एकत्रित हुए कूड़े को हटाया।
संत निरंकारी मिशन मांडली के पदाधिकारी शंकर सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और आने वाली पिढि़यों के लिए जल स्रोतों को स्वच्छ रखना है। उन्होंने कहा कि इस व्यापक पहल का उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जल केवल एक संसाधन नहीं बल्कि जीवन का आधार है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।