फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रेन से गिरकर व्यक्ति घायल, हालत गंभीर, जीएमसी जम्मू रेफर

Wed, 18 Feb 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बीती सोमवार की रात जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर ट्रेन से गिरकर एक 33 वर्षीय यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है। देर रात हुई इस घटना के कठुआ रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना की टीम ने घायल हो जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया जहां उसके सिर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार जम्मू की ओर से आने वाली किसी ट्रेन से गिरा था उसकी पहचान राजू चौहान पुत्र राम नारायण निवासी विद्यानगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें