फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध अवस्था में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। उधमपुर जिले की मजालता तहसील के बलपत गांव में एक 50 वर्षीय महिला ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोमवार को हुई इस घटना के बाद महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों ने उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां उसकी पहचान सुनीता देवी पत्नी उत्तम चंद के रूप में हुई है। डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन महिला की हालत फिलहाल गंभीर बताई गई है। इस संबंध में कठुआ पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस को दी है, ताकि अगली कार्रवाई वहां सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें