रामकोट। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 121 बटालियन रामकोट की ओर से 18 फरवरी को राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट में ग्रामीण निवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल सुदूर इलाकों के उन लोगों की मदद के लिए है जो अस्पताल तक पहुंचने में असमर्थ हैं, जहां विशेषज्ञों की तरफ से मुफ्त जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यूनिट रामकोट के इंचार्ज अनुसूया प्रसाद ने बताया कि चिकित्सा शिवर सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा।