कठुआ। पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। स्थानीय गो सेवकों की सूचना पर मढ़ीन और हरियाचक पुलिस की इस कार्रवाई में आठ मवेशियों को मुक्त करा लिया गया। स्थानीय गो सेवकों ने बताया कि उन्हें सीमावर्ती गांव लब्दूचक में तस्करी के लिए मवेशियों को एकत्र किए जाने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी पुलिस से साझा की गई। इसके बाद मढ़ीन चौकी प्रभारी गुलशन प्रताप सिंह और हरियाचक चौकी प्रभारी अश्विनी शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान वहां तस्करी के लिए एकत्र किए गए आठ मवेशियों को मुक्त करा लिया गया।
गो सेवकों ने समय पर की जाने वाली इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि अगर इस कार्रवाई में देरी होती तो तस्कर इन मवेशियों को किसी वाहन में लोड का निकल जाते।