फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भवे क्रिकेट टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट के चौगान मैदान में शनिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेल प्रतियोगिता के पहले दिन एक मुकाबला हुआ। इसमें बालपुर और भवे की टीमें आमने-सामने हुईं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बालपुर क्रिकेट टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 76 रन का लक्ष्य जीत के लिए विरोधी टीम को दिया। जवाब में भवे क्रिकेट टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इसमें भवे टीम के खिलाड़ी सुरजीत ने शानदार बल्लेबाजी की। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से आयोजकों की ओर से नवाजा गया। आयोजकों में प्रवीण खजूरिया और देशबंधु ने बताया कि खेल प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करना है और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें