कठुआ। हीरानगर क्षेत्र के छपांकियां में बुधवार को दो मोटर साइकिलों के बीच भिडंत हो गई। इस घटना में एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायल की पहचान मस्कीन अली पुत्र यूसुफ निवासी छपाकियां हीरानगर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।