कठुआ। शहर से सटे खरोट गांव स्थित काली मंदिर के पास पानी की टंकी में डूबने से एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को हुई इस घटना का पता चलते ही परिजनों ने उसे तुरंत टंकी से बाहर निकाला और जीएमसी कठुआ पहुंचाया है। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन बच्चे की पहचान 3 वर्षीय देव राज पुत्र शिशुपाल निवासी खरोट के रूप में हुई है। जीएमसी कठुआ में फिलहाल बच्चे का उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।