कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से की जाने वाली मवेशियों की तस्करी के एक प्रयास को राजबाग पुलिस ने विफल कर दिया है। अपनी इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी कर ले जाए जा रहे 15 मवेशियों को मुक्त करवा लिया जबकि मवेशियों की तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की अलसुबह छन्न अरोड़ियां के पास नेशनल हाईवे के पास लगाए गए नाके के दौरान पुलिस टीम ने वहां से गुजर रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस टीम को देखने के बाद ट्रक चालक नाके से पहले ही ट्रक को छोड़ अंधेरे में फरार हो गया। ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें मवेशियों को लदे पाए जाने के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।