कठुआ। गोशाला मेहताबपुर में आगामी 21 कुण्डीय श्री रुद्र महायज्ञ की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंडित मनोहर लाल शास्त्री ने की। बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों और नगरवासियों ने भाग लेकर यज्ञ की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। पंडित मनोहर लाल शास्त्री ने कहा कि यह महायज्ञ राष्ट्र की एकता, अखण्डता और विश्व शांति के लिए समर्पित है। आयोजकों ने बताया कि 19 फरवरी से 1 मार्च तक प्रतिदिन प्रातःकालीन हवन-पूजन, दोपहर कथा-सत्संग और रात्रि प्रवचन का आयोजन होगा। बैठक में सभी जिम्मेदारियों का सेवादारों में विभाजन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।