कठुआ। घाटी स्थिति औद्योगिक इकाई में काम के दौरान हुई दुर्घटना में एक 19 वर्षीय कामगार घायल हो गया है। शुक्रवार शाम को हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान अली मोहम्मद पुत्र अब्दुल राशिद निवासी कोटरंका राजोरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद