कठुआ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पहाड़ी जिला की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को रामकोट मंडल की पंचायत लाखड़ी में किया गया। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष काजल राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बनी, बसोहली और बिलावर की कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नेहा महाजन ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में महामंत्री कंचन बाला और उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जबकि मंडल स्तर पर रेवा कुमारी को रामकोट, टिक्का शर्मा मंडल अध्यक्ष, सुषमा देवी को महानपुर, सुषमा को कार्यालय धार महानपुर और सुषमा शर्मा को बिलावर को जिम्मेदारी सौंपी गई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर गीता भगत, प्रदेश महासचिव एवं संसदीय प्रभारी महिला मोर्चा, सुषमा शर्मा, प्रभारी पहाड़ी जिला महिला मोर्चा, गोपाल कृष्ण, अध्यक्ष पहाड़ी जिला, शांति भूषण, महासचिव पहाड़ी जिला के अलावा जिला विकास परिषद सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी भी मौजूद रहे।