फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्लोगन और पोस्टर से प्रदर्शित किए सड़क सुरक्षा के संदेश

Sat, 31 Jan 2026 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बसोहली डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमविज्ञ​प्ति - फोटो : जिले में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे।
विज्ञापन
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में स्लोगन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

कठुआ। सड़क सुरक्षा माह के तहत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में स्लोगन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के मार्गदर्शन में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से करवाई जाने वाली प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा के संदेशों को स्लोगन और पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया।
1 से 31 जनवरी 2026 तक मनाए जा रहे रोड सेफ्टी माह के तहत यह कार्यक्रम कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग के एचओडी एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रोशन लाल की देखरेख में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उन्हें जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित किया गया। शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के संदेशों को रचनात्मक पोस्टरों और प्रभावशाली स्लोगनों से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. वरिंदर सिंह, डॉ. वैष्णो देवी और प्रो. विशाल शर्मा ने किया। इसमें चौथे सेमेस्टर की प्रियंका देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि चौथे सेमेस्टर के भानु द्वितीय और राधिका देवी तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. रोशन लाल, रोशन लाल शर्मा (पीटीआई) और प्रो. मेघा शर्मा ने किया। इसमें चौथे सेमेस्टर की सुमन कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं जबकि इसी सेमेस्टर से सुषमा कुमारी द्वितीय और महक ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें