फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सेवा चरण दो के पावर स्टेशन माश्का में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Sat, 24 Jan 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
एनएचपीसी की सेवा परियोजना ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाईसंवाद
विज्ञापन
कठुआ। सेवा चरण दो के पावर स्टेशन माश्का में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पावर स्टेशन प्रमुख मदन लाल शर्मा द्वारा प्रार्थना और पुष्पांजलि से की गई जिसमें उन्होंने नेताजी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत कार्यक्रम में मौजूद अन्य ने भी फूल व माला अर्पण कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इस मौके पर पावर स्टेशन प्रमुख ने नेताजी के जीवन और उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने उनके संघर्ष, दृढ़ता और नेतृत्व गुणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल प्रेरणा मिलती है, बल्कि एकता और राष्ट्रीयता की भावना भी मजबूत होती है।। वहीं, इस दौरान पावर स्टेशन के सभी कार्मिकों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्र निर्माण और इसके लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में नागरिकों की भूमिका विषय पर आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में सभी अधिकारी व कर्मचारीगण ने कविताओं के माध्यम से नेताजी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर कल्पतरू नायक महाप्रबंधक(विद्युत), असित रंजन पटनायक ग्रुप उप महाप्रबंधक(विद्युत), व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें