कठुआ। जम्मू पठानकोट रेल मार्ग पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस चौकी बुद्धि की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक की पहचान रजनी बाला पत्नी चेन सिंह निवासी रख हाेशियारी राजबाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। संवाद