कठुआ। बिलावर थाना क्षेत्र के गांव डडवारा में युवक ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वीरवार को हुई इस घटना के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों उसे उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। युवक की पहचान यासिर अराफात (18) पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी डडवारा बिलावर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद