कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक की पहचान शिव कुमार (23) पुत्र तरसेम लाल निवासी सुंजवां राजबाग के रूप में हुई है जो मौजूदा समय में औद्योगिक क्षेत्र में ही स्थित एक कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद