फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में छात्रों ने किया कविता पाठ

Fri, 23 Jan 2026 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वंदे मातरम गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय अखंडता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्ृंखला आयोजित की जा रही है। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. राजकिरण शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत डोगरी विभाग की डॉ. वैष्णो देवी ने की। उन्होंने वंदे मातरम के ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व पर प्रकाश डाला। सेमेस्टर-5 की छात्राएं सानिया धीमान, सुमन कुमारी, राधिका देवी, मुमता देवी और महक ठाकुर ने ए मेलोडी दैट बिकेम अ मूवमेंट विषय पर कविताएं प्रस्तुत कीं। इन कविताओं में वंदे मातरम को भारत की सामूहिक चेतना, एकता का प्रतीक, देशभक्ति की प्रेरणा और आत्मनिर्भर भविष्य की आकांक्षाओं से जोड़कर प्रस्तुत किया गया। सेमेस्टर-6 के विद्यार्थियों श्रुति चांग, नाजिया, मानवी वर्मा और रितेश दोबलिया ने देशभक्ति पर विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका तथा एकता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय चेतना के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना जागृत करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित संकाय सदस्यों ने छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें ऐसे सांस्कृतिक व साहित्यिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें