कठुआ। गवर्नमेंट टीचर्स फोरम ने जिला के नए मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों के युक्तिकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इससे लोहाई मल्हार, बनी, बिलावर, बसोहली, महनपुर और भड्डू जैसे दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को न्याय मिलेगा और उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी।
पब्लिक वेलफेयर फोरम के चेयरमैन अमरनाथ ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में उठाए गए यह कदम शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी केवल कृष्ण अपनी ईमानदारी, समर्पण और शिक्षक हितैषी दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। लिहाजा वह उम्मीद करते हैं कि जिला में शिक्षा ढांचे को बेहतर बनाने के लिए वह फोरम की मांग पर गौर करेंगे। इस विषय को पहले ही मुख्य सचिव अटल डुल्लू के संज्ञान में लाया जा चुका है और आने वाले दिनों में प्रशासनिक सचिव के समक्ष भी रखा जाएगा। इस मौके पर फोरम के महासचिव प्रवीण सिंह, जिला अध्यक्ष जगदीश राज, महेश गुप्ता, भरत भूषण, कालिदास सहित अन्य व्याख्याता उपस्थित रहे।