फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: समय जोन के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की छूट देने की उठाई मांग

Tue, 20 Jan 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
अ​खिल भारतीय विद्याथीZ परिषद ने कश्मीर की तरह जम्मू संभाग के बच्चों के सिलेबस में कटौती किए जान
विज्ञापन
कठुआ। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में विंटर जोन की तर्ज पर समर जोन के विद्यार्थियों को भी पाठ्यक्रम में 15 प्रतिशत की छूट दिए जाने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की है। सोमवार को परिषद के सदस्यों ने इस संबंध में अपनी मांगों का ज्ञापन डीसी राजेश शर्मा को सौंपा है।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक कुलबीर सिंह ने बताया कि आज उन्होंने समर जोन के विद्यार्थियों के साथ होने वाले भेदभाव खत्म करने के लिए अपनी मांगों का ज्ञापन डीसी कठुआ को सौंपा है। जिसमें उन्होंने विंटर जोन की तर्ज पर समर जोन के विद्यार्थियों को भी पाठ्यक्रम में छूट दी जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि वह कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा विंटर जोन के विद्यार्थियों को अगर पाठ्यक्रम में छूट दी गई है तो समर जोन के भी विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो समर जोन के विद्यार्थियों का परिणाम पर प्रतिशत प्रभावित होगा, जो उन्हें भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की मेरिट में बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन

लिहाजा उन्होंने विद्यार्थियों की इस समस्या को सरकार के संज्ञान में लाने के लिए अपना ज्ञापन डीसी कठुआ को सौंपा है, जिसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर की शिक्षा मंत्री तक अपनी आवाज पहुंचने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें