फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने लापता युवती को परिजन से मिलवाया

Tue, 20 Jan 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। क्षेत्र के रेहण से लापता हुई एक युवती को तलाश कर उसके परिजनों से मिलवा दिया है। मामला गत 4 जनवरी का है जब लापता हुई 20 वर्षीय युवती की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। युवती के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद बसोहली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद एसडीपीओ बसोहली ओम प्रकाश की देखरेख में थाना प्रभारी स्वर्ण सिंह मन्हास की पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। तकनीकी सहयोग और मानवीय हस्तक्षेप के माध्यम से पुलिस ने लापता युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसे सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें