कठुआ। बिजली विभाग मुख्य अभियंता (वितरण), जम्मू की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार हीरानगर के 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर-दो पर बस कपलर की स्थापना और 11 केवी वीसीबी पैनलों की फिटिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस शटडाउन के दौरान लगभग 08 मेगावाट लोड को बंद किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी उनमें दयालचक, गूड़ा मुंडियां, सत्तूरा, हीरानगर और आसपास के इलाके शामिल हैं। संवाद