फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर व्यापार मंडल को मिला नया नेतृत्व, सनी शर्मा ने संभाला कार्यभार

Tue, 20 Jan 2026 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लखनपुर में व्यापार मंडल की इकाई का हुआ विस्तारजागरूक पाठक
विज्ञापन
व्यापार मंडल में लंबे समय से चली आ रही नेतृत्वहीनता का अंत
विज्ञापन

कठुआ। प्रवेशद्वार लखनपुर में व्यापार मंडल में लंबे समय से चली आ रही नेतृत्वहीनता का अंत हो गया है। लगभग 15 वर्षों से चुनाव न होने के कारण खाली पड़ी अध्यक्ष की कुर्सी अब युवा नेतृत्व सन्नी शर्मा को मिल गई है। सोमवार को उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।


पदभार ग्रहण से पूर्व उनके समर्थकों ने लखनपुर में एक भव्य रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, युवा और क्षेत्रवासी शामिल हुए। रैली परशुराम मंदिर से प्रारंभ होकर किला मंदिर में माता का आशीर्वाद लेने के बाद मुख्य बस अड्डे से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां व्यापार मंडल सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों ने सनी शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के महंत एवं किला मंदिर के महंत शांतिगिरी महाराज ने कहा कि व्यापार मंडल का नेतृत्व एक ऐसे युवा को मिला है जो सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता है, दुकानदारों की समस्याओं को समझता है और प्रशासन से प्रभावी संवाद स्थापित कर सकता है। व्यापार मंडल ने नई टीम के गठन की शुरुआत करते हुए मुकेश कश्यप को उपाध्यक्ष तथा विकास कश्यप को सचिव नियुक्त किया है। वरिष्ठ नागरिकों की एडवाइजरी कमेटी में रविंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, ओमप्रकाश डोगरा, कुलदीप शर्मा, सतीश टाक, नरेश कुमार, ताराचंद, सुखदेव और विजय कुमार मन्नी को स्थान दिया गया है। युवाओं की कार्यकारी कमेटी में जतिन सचदेवा, स्वरूप सिंह और नीरज भारती सहित अन्य युवाओं को शामिल किया गया है। इस मौके पर सन्नी सनी शर्मा ने दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और व्यापार मंडल को सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें