फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू एवं कश्मीर प्राइवेट स्कूल्स कोऑर्डिनेशन कमेटी ने जिला नए मुख्य शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

Tue, 20 Jan 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर प्राइवेट स्कूल कोआर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों ने नवनियुक्त मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी से
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू एवं कश्मीर प्राइवेट स्कूल्स कोऑर्डिनेशन कमेटी कठुआ ने केवल कृष्ण के मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ के रूप में कार्यभार संभालने पर उनका स्वागत किया। सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी से मिलने पहुंचे कमेटी के सदस्यों ने उन्हें कठुआ कार्यभार संभालने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इससे पूर्व जिला शिक्षा योजना अधिकारी कठुआ के पद पर कार्यरत रहे हैं, जहां उनकी पारदर्शी कार्यशैली, प्रशासनिक स्पष्टता एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ सकारात्मक समन्वय की सराहना की गई। इस मौके पर जम्मू एवं कश्मीर प्राइवेट स्कूल्स कोऑर्डिनेशन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंधर्ब सिंह काटल, कठुआ अध्यक्ष सतपाल बड़याल सहित योगराज शर्मा, महिपाल शर्मा, कपिल शर्मा, रविंदर कुमार, ऋति प्रकाश सिंह, अरविंद गुप्ता व वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें