फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खराब पड़े हैंडपंप को ठीक करवाने की मांग

Mon, 19 Jan 2026 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
धार सड़क दुर्गा माता मंदिर नगरोटा के बाहरी और स्थिति खराब हैंडपंप। संवाद
विज्ञापन
रामकोट। धार सड़क दुर्गा माता मंदिर नगरोटा गुजरु के बाहरी और लगा हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। इस कारण स्थानीय लोगों को पीने के पानी के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत कमला देवी ने बताया कि यह हैंडपंप क्षेत्रीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। राहगीरों के साथ स्थानीय लगभग 50 परिवार पीने के पानी के लिए इस हैंडपंप पर निर्भर हैं मगर लगभग एक साल से यह हैंडपंप खराब पड़ा है। इस कारण यह शोपीस बनकर रह गया है। भूजल विभाग से स्थानीय नितिन कुमार, रमेश कुमार, गणेश कुमार और रामेश्वर ने मांग की है कि जल्द इस हैंडपंप को दुरुस्त करवाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस संबंध में भूजल विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता कमल किशोर ने बताया कि हैंडपंप को जल्द ठीक करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें