फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड आज से

Sat, 17 Jan 2026 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जिला स्तर पर शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में रिहर्सल परेड का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की देखरेख में आयोजित इस रिहर्सल परेड में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की 20 टुकड़ियां भाग ले रही हैं। इसके अतिरिक्त सुरक्षा बलों की 6 टुकड़ियां, एनसीसी की 9 टुकड़ियां, भारत स्काउट की 2 दल तथा आकर्षक बैंड शामिल होंगे। यह जानकारी विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को सामान्य आदेश जारी कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। परेड का प्रशिक्षण जिला पुलिस के मार्गदर्शन में किया जा रहा है जिसकी निगरानी सरदार पृथ्वी नंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षक कर रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि समारोह का मुख्य आकर्षण रहने वाली परेड को बेहतरीन रूप दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें