दो दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर के बारे में जानकारी देते जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य
कठुआ। शहर में नेत्र विकार से ग्रस्त मरीजों की सुविधा के लिए आगामी 17 और 18 जनवरी को दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें नेत्रों की जांच के साथ दवाएं और ऑपरेशन तक की निशुल्क सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी जानकारी जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने दी है।
शहर के कालीबड़ी स्थित निजी अस्पताल में आयोजित होने वाले इस शिविर के बारे में उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतीय ज्ञानी नरेंद्र सिंह के सहयोग से पिछले कई सालों से इस तरह के शिविर आयोजित होते आ रहे हैं। यहां जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव प्रवीण सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, डॉ. एके गुप्ता, भूपिंदर सिंह व कश्मीर सिंह मौजूद रहे।