कठुआ। शहर के ड्रीमलैंड पार्क के पास उस समय सनसनी फैल गई जब शुक्रवार सुबह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक नवजात शिशु का शव देखा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद थाना कठुआ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जीएमसी कठुआ भेजा गया। यहां नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद