कठुआ। ओवरहॉलिंग कार्य के चलते जम्मू-पठानकोट रेल मार्ग पर स्थित बुद्धि स्थित रेलवे क्रासिंग सी-23 आवागमन के लिए बंद रहेगी। बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इस मरम्मत के काम के कारण हाईवे से जोड़ने वाले इस मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन ने सूचना जारी कर दी है। रेल प्रशासन ने इस दौरान आमजन को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त स्टाफ तैनात करने का अनुरोध किया है। जबकि एसएसपी कठुआ, आपीएफ और जीआपी को आठ घंटे तक पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद