बिलावर। उज्ज पुल में वरुण देव क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को खेले गए मैच में वरुण देव क्रिकेट क्लब ने धनु परोल की टीम को पांच रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। वरुण देव क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनु परोल की टीम निर्धारित 10 ओवरों में केवल 141 रन ही बना सकी । वरुण देव क्रिकेट क्लब ने पांच रनों से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। वरुण देव क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी नीतिश गुप्ता ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि वरुण देव क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को अगले दौर के मैच खेले जाएंगे।