फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क के पक्का होने से ग्रामीणों को मिली राहत

Wed, 07 Jan 2026 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
चौगान से उदराल सड़क पर बिछाया जा रहा तारकोल। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामकोट। चौगान से उदराल सड़क के पक्का होने पर ग्रामीणों की लंबे समय की मांग पूरी हो गई। नाबार्ड के तहत लगे कार्य के दौरान रफ अर्थ बर्क के बाद बीती बरसात में सड़क की स्थिति लोगों के लिए परेशानी का विषय बनी हुई थी। मगर 15 दिन पहले चिंजी से शुरू किए गए कार्य के तहत मंगलवार को सड़क के शेष बचे हिस्से में लोक निर्माण विभाग की ओर से तारकोल बिछाई का कार्य पूरा कर दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। चार किलोमीटर लंबी सड़क का कार्य नाबार्ड के अंतर्गत चल रहा है। इसके पक्का होने पर पंचायत मकवाल के 4000 से अधिक आबादी को आवागमन में सुविधा मिल पाएगी। विशेष पंचायत के वार्ड तीन, छह और सात वार्डों से गुजरने वाली यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए आवागमन का मुख्य मार्ग रहने वाला है। बता दें कि करीब दो वर्ष पूर्व इस सड़क का कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से शुरू किया गया था जिसका कार्य अब अंतिम चरणों में चल रहा है। इससे पहले सड़क के कच्चा होने के कारण बरसात में दलदल की समस्या से ग्रामीण परेशान थे और वाहनों के आवागमन में मुश्किलों का सामना कर रहे थे। सड़क के पक्का होने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें