फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्री कृष्ण जन्मोत्सव, वामन अवतार एवं रामचरित्र पर प्रवचन दिए

Wed, 07 Jan 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
देवल में जारी  श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमते भक्त। जाग
विज्ञापन
उत्तम बैंक्वेट हॉल देवल परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन

बिलावर। उत्तम बैंक्वेट हॉल देवल परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, वामन अवतार एवं रामचरित्र पर प्रवचन दिए गए। कथावाचक नरेश उपमन्यु महाराज ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर देवताओं ने आकाश मंडल से फूल बरसाए और भगवान का धरती पर अवतरित होने की खुशी जताई।
विज्ञापन

कथावाचक ने भगवान कृष्ण के वामन अवतार की कथा सुनाकर भक्तों को निहाल कर दिया। उन्होंने कहा कि वामन अवतार में भगवान नारायण ने राजा बलि का उद्धार किया। भक्तों ने भजनों की धुन पर मग्न होकर थिरकते हुए श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठाया। शाम 4 बजे आरती का आयोजन किया गया जिसके बाद कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें