फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हनुमान शीला के पास ध्वज स्थापित कर रामलीला की तैयारियां शुरू कीं

विज्ञापन
हनुमानशिला के पास भगवान श्री राम का गुणगान करते  शंकर रामलीला क्लब के सदस्य।  - फोटो : bilawar news
विज्ञापन
बिलावर। शंकर रामलीला क्लब बिलावर के सदस्यों ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर भगवान हनुमान जी की शीला के पास ध्वज स्थापित कर शारदीय नवरात्रों में मंचित होने वाली रामलीला की तैयारियों की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन

क्लब के सदस्यों ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित शंकर रामलीला क्लब प्रांगण से रामलीला की तैयारियों को लेकर भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ-साथ संकट मोचन भगवान हनुमान का गुणगान किया। इसके बाद रामलीला के कलाकार मुख्य बाजार से गुजरते हुए हनुमान शीला के पास पहुंचे। यहां भगवान श्री राम जी की आरती की और शीला के पास ध्वज स्थापित कर इस वर्ष शारदीय नवरात्रों में आयोजित की जाने वाली रामलीला की तैयारियों की शुरुआत कर दी। इस मौके पर शंकर रामलीला क्लब के सदस्य राजन गुप्ता, सुमित वर्मा, पवन चनौरिया, बद्रीनाथ, संजय चनौरिया, मनोहर लाल कपूर, टोनी नारु, पंकज कश्यप, गणेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, साहिल नाथ और शंकर रामलीला क्लब के युवा कलाकार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें