फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर महिलाओं ने बांधी राखी

विज्ञापन
121वीं वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय, रामकोट में जवानों को राखी बांधती महिला।  - फोटो : ramkot news
विज्ञापन
रामकोट। 121वीं वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय, रामकोट में समिति से जुड़ी महिलाओं ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जवानों को राखी बांधी। इस अवसर पर भाजपा की पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह बलौरिया, जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा कि अपने-अपने घरों से दूर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर भी बहनों से राखी बंधवाने का अवसर नहीं मिल पाता है। स्थानीय महिलाओं ने सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर राखी बांधकर भाई बहन के प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर अद्भुत छाप छोड़ी है। अपनी कलाई पर राखी बंधवाकर सीआरपीएफ के पदाधिकारी और जवान भी भाव विभोर हो गए। इस दौरान जवानों ने बहनों को उपहार स्वरूप कुछ रुपये और मिठाइयां भेंट कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें