कठुआ। रक्षाबंधन पर्व पर शहर की दुकानों में बिकने वाली मिठाइयों की खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता जांच की है। शुक्रवार को शहर के बाजार में पहुंची विभाग की टीम ने दर्जनों दुकानों की जांच की। इस दौरान कई दुकानों पर मिलने वाली मिठाइयों की जांच के लिए उन्होंने सैंपल भी भरे।
विभाग के अधिकारी ने बताया कि दुकानों से 40 के करीब सैंपल लिए गए हैं। इनकी साथ चल रही टेस्टिंग लेबोरेटरी में जांच की जा रही है। अगर कोई भी सैंपल फेल पाया जाता है तो उसे कानूनी तौर पर सील कर जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।