फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अज्ञात ट्रक की टक्कर से दो पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाल मोड़ के पास एक अज्ञात ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटर साइकिल पर सवार दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना के बाद दोनों घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान 53 वर्षीय एएसआई ईश्वर दास पुत्र राम दास शर्मा निवासी गुड़ा छन्नी और 28 वर्षीय एसपीओ सचिन कुमार पुत्र राकेश पाल निवासी छन्न मोरियां के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में जीआरपी रेलवे स्टेशन घगवाल में तैनात हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें