गांव चक गोटा में बरामद पाकिस्तानी गुब्बारा।
- फोटो : kathua news
कठुआ। जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से सटी पंचायत जगतपुर के गांव चक गोटा में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से गांव दहशत फैल गई। वीरवार सुबह करीब 5.30 गांव के मुख्य चौक पर स्थानीय लोगों को यह गुब्बारा मिलते ही लखनपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में ले लिया है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गांव में मिले गुब्बारे पर अंग्रेजी में पीआईए और उर्दू में भी कुछ लिखा देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले इस तरह से गुब्बारे के मिलने से गांव के कुछ लोगों में इसको लेकर दहशत भी है। उनका कहना है कि पाकिस्तान भरोसे लायक मुल्क नहीं है। वह पहले भी जम्मू में अशांति फैलाने का हर संभव प्रयास करता रहा है।